राजातालाब: जंसा में सड़क पर गिरकर युवक की मौत, इलाके में मची सनसनी
सड़क पर गिरकर युवक की मौत, इलाके में सनसनी वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के स्थानीय सब्जी मंडी के समीप शनिवार दोपहर लगभग 12:30 बजे एक 25 वर्षीय युवक की अचानक सड़क पर गिरकर मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर से बेचैनी की हालत में सड़क के इधर-उधर भटक रहा था। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया।