शाहबाद: आधी रात जहरीले सांप की डरावनी आवाज से दहला मोहल्ला, लोगों ने मारकर पाया राहत
Shahbad, Baran | May 24, 2026 कस्बाथाना कस्बे के मुस्लिम मोहल्ले में रविवार देर रात करीब 12 बजे एक अजीब-ओ-गरीब जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सांप की तेज चिल्लाने जैसी आवाज सुनकर मोहल्लेवासी जाग गए और घरों से बाहर निकल आए। सांप को देख लोगों में डर का माहौल बन गया। सुरक्षा के लिहाज से मोहल्लेवासियों ने सावधानी बरतते हुए सांप को मार दिया।