महाराजगंज: कन्नावा के पास लोहे की पाइप से लदा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, दो घायलों में एक की हालत गंभीर
26 जून शुक्रवार की शाम 4 बजे एक ऑटो रिक्शा का बैलेंस बिगड़ने से अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग पर पलट गया। जिसमें सवार चालक एवं अन्य एक व्यक्ति दोनों घायल हो गए। जिसमें सवार व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। लोहे की पाइप को लादकर बछरावां कस्बे से वापस गांव की ओर ऑटो जा रहा था तभी अचानक दुर्घटना का शिकार हो गया।