धनवार: 20 सूत्री अध्यक्ष के आवास पहुंचे प्रणव वर्मा, बैठक को लेकर की चर्चा
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य प्रणव वर्मा धनवार प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष शफीक अंसारी के आवास महेशमरवा पहुंचे। इस अवसर पर आगामी 14 जून 2026 को उत्सव उपवन, गिरिडीह में आयोजित होने वाली BLA-2 बैठक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।