इंदौर: स्कीम नंबर 176 से चाकू लेकर वारदात करने वाले अपराधी को पुलिस ने पकड़ा, आरोपी है बड़नगर का
Indore, Indore | May 5, 2025 इंदौर की हीरा नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कीम नंबर 176 में एक युवक चाकू लेकर किसी वारदात को करने की नियत से घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इस बदमाश को पकड़ा है। जिसमें पकड़ा गया आरोपी मूल रुप से उज्जैन जिले के बड़नगर का रहने वाला है। जो किसी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से इंदौर आया था और यहां आकर होटल में रुक था।