औरैया: सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, युवक मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा का निवासी है और फफूंद की ओर जा रहा था
जनपद में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। फफूंद तिराहे के समीप एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को बुधवार की दोपहर करीब एक बजे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक की पहचान शिवम पुत्र पप्पू निवासी पढ़ीन दरवाजा, औरैया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम अपनी मोटरसाइकिल से किस