राजनगर: कागजों में चल रही गौशालाएं! राजनगर क्षेत्र की सीलोन और मझगुवां गौशालाओं में नहीं मिला गौवंश, रिकॉर्ड में 100 से अधिक दर्
राजनगर जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत सीलोन एवं ग्राम पंचायत मझगुवां की गौशालाएं एक बार फिर चर्चा में हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों गौशालाओं में मौके पर गौवंश दिखाई नहीं देता, जबकि सरकारी अभिलेखों में 100 से अधिक गौवंश दर्ज बताए जा रहे हैं। इससे गौशालाओं के संचालन और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि गौशालाओं के न