नवाबगंज थानाक्षेत्र के पॉश इलाके NRI सिटी की 9वीं मंजिल से छात्र ने कूदकर जान दे दी।पिता ने बताया कि ट्यूशन टीचर के डांटने पर बेटे ने आत्मघाती कदम उठाया।वहीं मां ने पति पर बच्चे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर हंगामा किया।आरोप लगाया कि पति बेटे से मिलने नहीं देते थे। थाना प्रभारी ने मंगलवार रात 10:00 बजे बताया जांच की जा रही है आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।