सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आपराधिक गिरोह बीएल ग्रुप के 25-25 हजार रुपए के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में परिवादी गजेंद्र सिंह ने 21.10.2025 को मामला दर्ज कराया था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों संजय कुमार और शुभम सिंह को गिरफ्तार कर लिया