शाहजहाँपुर। आगामी ईद त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बुधवार को थाना रोजा पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम सदर और सीओ सदर की मौजूदगी में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और व्यापारियों के साथ संवाद किया गया।