पूर्णिया पूर्व: जलालगढ़ में बलात्कार पीड़िता के परिवार को केस उठाने को लेकर धमकी और मारपीट, एसपी से परिजनों ने लगाई गुहार
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया। जब बलात्कार पीड़िता के परिवार को इंसाफ नहीं मिलने पर पेट्रोल लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। हालांकि पुलिस द्वारा न्याय मिलने के आश्वासन के बाद बलात्कार पीड़िता घर वापस लौटे। मामला पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र की है। जहां एक बलात्कार पीड़िता के परिवार को अभियुक्तों ने धमकी दी।