शाहबाद: कस्बाथाना के जंगलों में अवैध खनन का खेल, कंजर्वेशन रिजर्व पर संकट
Shahbad, Baran | Apr 19, 2026 जानकारी रविवार शाम 6 बजे मिली कस्बाथाना बारां क्षेत्र में कंजर्वेशन रिजर्व की आड़ में वन भूमि से अवैध पत्थर खनन का मामला सामने आया है। सनवाड़ा रोड तलाई सहित आसपास के जंगलों में दिन में निर्माण कार्य और शाम होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पत्थरों की निकासी होने का आरोप है। ग्रामीणों के अनुसार यह पत्थर बाजार में बेचे जा रहे हैं।