धमतरी: धमतरी में दोस्ती की मिसाल, बेसुध पड़े दोस्त को ठेले में लाकर किया अस्पताल में भर्ती
धमतरी में मंगलवार को जिला अस्पताल में उस समय लोग अचंभित रह गए जब एक युवक दूसरे युवक को ठेला में लेकर अस्पताल पहुंचा। पूछने पर उसने बताया कि वह आमापारा निवासी संतोष सोनवानी है और मेडिकल सामान को अस्पतालों, मेडिकल में पहुंचने का काम करता है। वह आज रत्नाबांधा शराब दुकान गया हुआ था। इसी दौरान उसकी नजर दोस्त विक्की पर पड़ी जो बेसुध पड़ा हुआ था।