बरवाला: रायपुर रानी में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बैठक, जिला अध्यक्ष सहित अन्य नेता पहुंचे
रायपुर रानी में शनिवार को शाम 7 बजे के करीब भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन मंत्री, जिला अध्यक्ष सहित अन्य नेता पहुंचे। इस बैठक पर सभी ने संगठन को मजबूत करने और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने बारे विचार विमर्श किया। बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा की गई।