बाढ़ शहर के बनारसी घाट स्थित दुर्गा मंदिर के पास शनिवार की शाम करीब 7 बजे अचानक सड़क धंस गई। सड़क धंसने से लगभग 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया। यह सड़क नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत बनाई गई थी। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की सतर्कता से समय रहते लोगों को रोका गया,जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवता