झालरापाटन: फोरलेन हाईवे पर बंजारी गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत
फोरलेन हाईवे पर बंजारी गांव के समीप शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने रविवार सुबह 6:00 बजे बताया कि युवक की पहचान खानपुरिया गांव के रहने वाले जगदीश पुत्र बाबूलाल के रूप में हुई है वह अपनी ससुराल बाघेर गांव से वापस अपने घर लौट रहा था लेकिन बीच रास्ते में हादसा हो गया। रविवार सुबह शव पोस्टमार्टम होगा।