बागीदौरा: विशेष ग्राम सभा के बहिष्कार को लेकर मंत्रालयिक कर्मचारियों ने विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नौगामा के पंचायतीराज विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने अपने 'स्वाभिमान बचाओ आंदोलन' के तहत आज सोमवार दोपहर 1बजे को विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं के पूर्ण बहिष्कार की सूचना दी। ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि पंचायतीराज विभाग में कार्यरत प्रदेशभर के 16,080 मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को ले