मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोली बाजार में दोपहर करीब तीन बजे में अपराधियों ने मीरापुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सोनू कुमार से करीब 4 लाख 18 हजार रुपये की छिनतई कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।