बख्तियारपुर: बख्तियारपुर स्टेशन पर ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर 2 बजकर 24 मिनट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेल ट्रैक पार करने के दौरान दो महिलाएं 14004 डाउन नई दिल्ली–मालदा टाउन न्यू फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आ गईं,जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सामने आए CCTV फुटेज में दिख रहा है कि एक पुरुष महिला का हाथ पकड़कर ट्रैक पार करा रहा था,तभी तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और दोनों महिला