नगर नौसा: बर पूजा को लेकर शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, बाजारों में भी रही रौनक
बर पुजा को लेकर बाजारों में भी काफी रौनक रही। फल, फूल, पूजा सामग्री एवं मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। शहर के प्रमुख मार्गों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क दिखा। कई जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। पूजा को लेकर पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा।