मंदसौर: काचरिया में करंट लगने से आउटसोर्स कर्मचारी की मौत, मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन
मंदसौर। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के काचरिया में बिजली लाइन पर कार्य कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी वीरेंद्र सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। आरोप है कि कार्य के दौरान अचानक विद्युत सप्लाई चालू कर दी गई थी, पोस्टमार्टम रूम के बाहर परिजनों, समाजजनों और कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की, आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ,