शाहजहांपुर: रोडवेज परिसर में अधिकारियों की नाक के नीचे खुलेआम बिक रहा धूम्रपान, एआरएम बोले- जानकारी नहीं
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में नियमों को ताख पर रखकर प्रतिबंधित क्षेत्र में धूम्रपान बेचने का मामला प्रकाश में आया है। आपको बतादे कि तस्वीरों में दिख रहा नजारा शाहजहांपुर रोडवेज परिसर का है। जहाँ नियमानुसार रोडवेज परिसर में धूम्रपान बेचना प्रतिबंधित है। लेकिन शाहजहांपुर रोडवेज परिसर में कुछ भी प्रतिबंधित नही है। यहाँ खुलेआम धूम्रपान बेचा जा रहा है।