परबत्ता: बैसा गांव में ऑटो पलटा, दो यात्री घायल; एक की हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर
परबत्ता प्रखंड के मड़ैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बैसा गांव स्थित कदम गाछी के पास सोमवार की शाम करीब आठ बजे एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी मनोज पोद्दार तथा मोजाहिदा गांव निवासी राजेंद्र दास की पुत्री ज्योति कुमारी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को सामुद