विदिशा नगर: 9 अप्रैल को राजस्थान के डाबी में एक्सीडेंट से घायल युवक की विदिशा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत
विदिशा की कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले 31 वर्षीय गोलू आदिवासी राजस्थान के डाबी गांव में सड़क हादसे में घायल हुआ था। कुछ दिनो तक राजस्थान में ही उनका इलाज चला, उसके बाद परीजन उन्हें 17 अप्रैल को विदिशा ले आए, जहां मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था, मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई बुधवार को दोपहर 1 बजे मेडिकल कॉलेज में पीएम कराया।