चंदला: आमखेरा धाम में राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न, यज्ञ प्रसाद तिवारी फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
चंदला के आमखेरा धाम में राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज एवं सवर्ण समाज की रविवार की दोपहर 1 बजे बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से यज्ञ प्रसाद तिवारी को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। साथ ही कई पुराने पदाधिकारियों को भी उनके पदों पर दोबारा मनोनीत किया गया।