स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग रांची के निर्देश पर जिले में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । इस अभियान का उद्देश्य रक्त अधिाकोष खूंटी में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा रक्त की कमी को दूर करना है । इसी कड़ी में 19 नवंबर को अड़की थाना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा । यह जानकारी आज सोमवार को शाम 5:30 बजे दी गई ।