सिकंदरा: सड़क हादसे में एलआईसी एजेंट की मौत, शव पहुंचते ही सिकंदरा में पसरा मातम
झाझा थाना क्षेत्र के बोड़वा गांव के समीप मंगलवार शाम 7 बजे के करीब सड़क हादसे में सिकंदरा निवासी एलआईसी एजेंट चंद्रदेव प्रसाद बरनवाल की मौत हो गई। बुधवार सुबह 11 बजे शव पहुंचते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि वे कार्यालयीय कार्य से झाझा गए थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।