जबलपुर: रांझी गांधी व्यायामशाला से निकली 5वीं मोहर्रम की फूलों से सजी टिपारी
दरबार-ए-पहलवान रांझी गांधी व्यायामशाला से रविवार रात 11 बजे मोहर्रम की 5वीं तारीख पर फूलों से सजी टिपारी निकाली गई। इमाम बाड़ा गांधी व्यायामशाला से शुरू हुई टिपारी रांझी के मुख्य मार्गों से गश्त करते हुए निकली। इस दौरान अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। माहौल मातमी और अकीदत से भरा रहा।