बहराइच: मधवापुर में छत पर सो रही महिला को सांप ने डसा, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिले के थाना मुर्तिहा क्षेत्र के मधवापुर गांव में छत पर सो रही महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मधवापुर निवासी गीता देवी घर की छत पर सो रही थी तभी उनको जहरीले सामने काट लिया। इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है