खरसिया 19 अक्टूबर — ग्राम खड़गांव में जोबी पुलिस ने महिला समिति के साथ कार्रवाई करते हुए आदतन आरोपी सुरेंद्र कुमार राठिया को 15 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेजा गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और एसडीओपी प्रभात पटेल के निर्देशन में की गई।