सूर्यपुरा: कुसुमहरा पल्स टू विद्यालय के परिसर से हरा पेड़ काटने के मामले में बीडीओ ने एचएम और मुखिया पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की
सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के पल्स टू विद्यालय कुसुमहरा के परिसर से 31 हरा पेड़ काटने को लेकर बिक्रमगंज बीडीओ सुनील कुमार गौतम ने सूर्यपुरा थाना में विद्यालय की एचएम नम्रता कुमारी और मुखिया पति राकेश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है, जिसकी जानकारी शनिवार संध्या 06 बजे प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका सुधा ने दी।