पीपलदा: इटावा कोटा मार्ग स्टेट हाइवे 70 पर देर रात अज्ञात वाहन व कार की टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत
Pipalda, Kota | Jun 12, 2024 इटावा कोटा स्टेट हाईवे 70 पर देर रात इटावा के समीप एक कार और अज्ञात वाहन में भिडंत हो गई। जिसमे कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगो ने घायल को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद थाना प्रभारी मांगेराम यादव मय जाप्ते क़े मौके पर पहुंचे और घायल कार चालक को अस्पताल लाया गया। जहा चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया।