बालोद: जिले के 12 बैंकों में 202 म्यूल अकाउंट ट्रेस, साइबर ठगी से जुड़े 12 खाते; 1 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन
Balod, Balod | May 24, 2026 बालोद जिले में संचालित भारतीय स्टेट बैंक समेत 12 बैंकों में कुल 202 म्यूल अकाउंट (संदिग्ध बैंक खाते) ट्रेस किए गए हैं। इनमें से 12 खातों का सीधा संबंध साइबर ठगी से जुड़ा पाया गया है। इन खातों में एक करोड़ रुपए से ज्यादा का ट्रांजेक्शन होने की पुष्टि पुलिस और साइबर सेल ने शनिवार को की है।