कुंडम: राजा इमलई में घर के सामने अवैध कच्ची शराब बेचते हुए आरोपी गिरफ्तार, 8 लीटर शराब जब्त
कुंडम थाना पुलिस को मुखबिर के जरिये रविवार की शाम 6 बजे सूचना मिली की एक व्यक्ति राजा इमलई में घर के सामने कच्ची शराब बेचने की फिराक में खड़ा है।सूचना पर दबिश देते हुए पुलिस ने आरोपी भारत कोल को गिरफ्तार करते हुए मौके से 8 ली कच्ची शराब जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।