कोडरमा: शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से साइमन कमीशन के विरोध और सांडर्स की हत्या को दर्शाया
सतपुलिया, गुमो, स्थित ग्रिज़ली पब्लिक स्कूल में बड़े ही देश भक्तिभाव से भगत सिंह की जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या निरजा, मिडिल सेक्शन के एकेडमिक कोऑर्डिनेटर साकेंद्र कुमार, सीसीए कोऑर्डिनेटर गुरजीत कौर, सीसीए प्रभारी प्रदीप सुरीन, शिक्षक -शिक्षिकाएं और बच्चों ने भगत सिंह की छायाचित्र पर फूल अर्पित करके किए।