कोडरमा: कोडरमा घाटी में साबुन से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक को आई मामूली चोटें
कोडरमा थाना क्षेत्र के कोडरमा घाटी में शनिवार को साबुन लोड एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें ट्रक के चालक को मामूली चोटे आई है। मिली जानकारी के अनुसार साबुन लोड ट्रक कोडरमा से बिहार की तरफ जा रहा था। इस दौरान यह हादसा हुआ है दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को ट्रक से बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।