जहानाबाद: शहर में 'शब्दाक्षर' राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था का वार्षिक आयोजन संपन्न, दर्जनों महिलाओं ने लिया भाग
राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था 'शब्दाक्षर' द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर 'स्वागतम् होलिकोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। यह वार्षिक आयोजन साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित रहा, जिसमें विभिन्न साहित्यकारों, कवियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।