जलालपुर: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो घरों की संपत्ति जलकर राख
Jalalpur, Saran | Apr 11, 2026 जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिसमें दूध नाथ साह और छठी लाल साह के घर की हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। बताया जाता है की सबसे पहले दूधनाथ साह के मकान में आग लगी जो देखते ही देखते तेजी से फैल गई और पास स्थित छठी लाल साह को घर को भी अपने चपेट में ले लिया और धू धू कर जल उठा।