सुपौल: सुपौल में 'सखी वार्ता' के जरिए महिला जनप्रतिनिधियों को किया गया जागरूक, बाल विवाह और महिला सुरक्षा पर दिया गया प्रशिक्षण
Supaul, Supaul | Jul 24, 2026 सुपौल में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW) और सखी वन स्टॉप सेंटर, सुपौल द्वारा सदर प्रखंड के जिला पंचायत संसाधन केंद्र, जगतपुर में आयोजित निर्वाचित महिला पंचायत समिति सदस्यों के क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम में सखी वार्ता का आयोजन किया गया।