हज़ारीबाग: हजारीबाग: कृष्णपुरी कॉलोनी में भीषण आग, लाइब्रेरी के तीन छात्र झुलसे, मकान मालिक का बेटा गंभीर घायल
हजारीबाग के मटवारी स्थित कृष्णपुरी कॉलोनी में शनिवार शाम तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। ऊपरी मंजिल से शुरू हुई आग पूरे भवन में फैल गई। आग बुझाने के प्रयास में दो छात्र और मकान मालिक का बेटा खिड़की से कूदकर घायल हो गए। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। संकरी गली के कारण बड़ी फायर गाड़ी नहीं पहुंच सकी, जिससे राहत कार्य में देर हुई।