चांदपुर: नूरपुर में थाने के पास रजाई गद्दे की दुकान में अचानक आग लगने से मचा हड़कंप, 4 से 5 लाख रुपए का हुआ नुकसान
शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे नूरपुर में थाने के पास स्थित सईद अहमद की रजाई गद्दे की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणो की स्थिति साफ नहीं हो पाई है ।आग लगने से हड़कंप मच गया।फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। करीब चार से पांच लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।