मांझी: अनियंत्रित डंपर के चपेट में आए देसी चिकित्सक , गंभीर रूप से घायल छपरा रेफर
Manjhi, Saran | Jun 16, 2026 मांझी चट्टी पर मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे एक अनियंत्रित डंपर के चपेट में आने से देशी चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के गोंढा निवासी रमाशंकर शर्मा के पुत्र कृष्ण शर्मा के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल समेत चिकित्सा डंपर के नीचे आ गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए वे साइकिल से कहीं जा रहे थे तभी शिकार हो गए।