ललितपुर: मसौरा खुर्द के पास हाईवे पर दो बाइकों के बीच हुई भीषण भिड़ंत, एक बाइक पर सवार मामा व दो भांजे सहित चार लोग घायल
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर मसौरा खुर्द के पास दो बाईकों के बीच हुई भीषण भिड़ंत में एक बाइक पर सवार मामा व दो भांजे सहित चार लोग हुए घायल स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को शहर के मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती गंभीर हालत होने पर एक भांजे को झांसी मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर, शेष तीन का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी