लोहरदगा जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उराँव की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे जिला परिषद सभाकक्ष में जिला परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया।