गुण्डरदेही: ग्राम ईरागुड़ा में तेज़ रफ़्तार मेटाडोर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, चालक और मेटाडोर में सवार 2 लोगों को आई गंभीर चोट
गुण्डरदेही थाना छेत्र के ग्राम ईरागुड़ा में तेजरफ़्तार मेटाडोर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया गया, मिली जानकारी के अनुसार मेटाडोर गुण्डेरदेही से बालोद की ओर जा रहा था तभी ईरागुड़ा में अनियंत्रित होकर बबुल के पेड़ से जाकर टकराया गया इस हादसे से यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है की मेटाडोर वाहन की रफ़्तार कितनी होगी, जैसे ही गाड़ी पेड़ से टकराया पेड़ टूटकर दूर जा फेका गया। इस हादसे में चालक और मेटाडोर में सवार दो लोगो को आई गंभीर चोट आई है जिन्हे इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया है।