महाराजगंज: बछरावां बस स्टॉप पर एक पति अपनी पत्नी को छोड़कर हुआ फरार, पत्नी देर रात तक पति का करती रही इंतजार
14 मई बृहस्पतिवार की रात्रि 9 बजे के आसपास एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी को उसके ही पति के द्वारा बस स्टॉप पर छोड़कर फरार हो गया। पत्नी देर रात्रि तक पति का इंतजार करती रही। इंटरनेट मीडिया से प्यार शुरू हुआ था। और विवाह के 9 महीने के बाद पति ने पत्नी को बस स्टॉप पर छोड़ दिया। इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म से शुरू हुए प्यार का दर्दनाक अंत हो गया।