जबलपुर: दिल्ली अग्नि हादसे के बाद जबलपुर में अलर्ट, नगर निगम ने 350 लोगों को दिए नोटिस, पांच सदस्यीय टीम बनाई, लगातार जांच जारी
दिल्ली में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद अब पूरे मध्यप्रदेश में फायर सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। जबलपुर शहर में भी लगातार आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद शहर के कई होटल, गोदाम और व्यावसायिक भवन अब भी अग्नि सुरक्षा मानकों से दूर हैं। कई इमारतों में फायर सिस्टम ही नहीं है और जहां लगे भी हैं, वहां उनके समय पर काम करने को लेकर गं