चकरनगर: पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बैंकों के सीसीटीवी कैमरे और फायर अलार्म किए चेक
बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चकरनगर पुलिस ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया। आज बुधवार को करीब 11 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र विक्रम सिंह ने पुलिस हमराइयों के साथ चकरनगर कस्बा के सेंट्रल व स्टेट बैंक, एटीएम, व्यापारिक प्रतिष्ठान और वित्तीय संस्थानों का निरीक्षण किया।