बालोद: जीवनसाथी मेट्रीमोनियल एप पर पसंद आए युवक ने शिक्षिका से ₹2.29 लाख की ठगी की, पिता के हार्ट अटैक का बनाया बहाना, FIR दर्ज
Balod, Balod | Jan 29, 2026 बालोद जिले में जीवनसाथी मेट्रीमोनियल एप के जरिए शादी का झांसा देकर साइबर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद ने संज्ञान लेते हुए थाना गुंडरदेही में अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।