गोपालगंज: हजियापुर वार्ड संख्या 10 में शराब बेचने का विरोध करने पर युवक को लाठी डंडे से पीटा, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती।
शहर के हजियापुर वार्ड संख्या 10 में शराब बेचने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना में जख्मी युवक अभिषेक कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं मारपीट की घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई है।